सैटकॉम सेवाएँ
एनसिल भारत का पहला वाणिज्यिक उपग्रह सेवा प्रदाता है, जिसके पास 11 अत्याधुनिक संचार उपग्रहों का अपना बेड़ा है। एनसिल को देश की दूरसंचार आवश्यकताओं के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष अवसंरचना की स्थापना एवं अनुरक्षण तथा उसकी उपलब्धता सुगम बनाने का अधिदेश प्राप्त है। एनसिल का…
प्रकाशन तिथि: अंतिम अद्यतन: 8 बार देखा गया

एनसिल भारत का पहला वाणिज्यिक उपग्रह सेवा प्रदाता है, जिसके पास 11 अत्याधुनिक संचार उपग्रहों का अपना बेड़ा है। एनसिल को देश की दूरसंचार आवश्यकताओं के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष अवसंरचना की स्थापना एवं अनुरक्षण तथा उसकी उपलब्धता सुगम बनाने का अधिदेश प्राप्त है। एनसिल का संचार उपग्रह बेड़ा दक्षिण एशिया के सबसे बड़े बेड़ों में से एक है और भारतीय प्रायद्वीप के उपयोगकर्ताओं के लिए सी, एक्सटेंडेड सी और केयू बैंड में लगभग 10000 मेगाहर्ट्ज़ उपग्रह क्षमता उपलब्ध कराता है। इसके साथ, एनसिल भारतीय उपमहाद्वीप पर सर्वाधिक उपग्रह क्षमता तैनात करने वाला उपग्रह ऑपरेटर है।
एनसिल के बेड़े के अत्याधुनिक उपग्रह इसरो के सिद्ध आई-2के और आई-3के प्लेटफ़ॉर्मों पर साकार किए गए हैं। इस उपग्रह क्षमता का उपयोग प्रसारण, दूरसंचार, डीएसएनजी, डीटीएच, आईएफएमसी आदि क्षेत्रों के बड़ी संख्या में सेवा प्रदाताओं द्वारा किया जाता है। सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों के उपयोगकर्ता नेटवर्कों ने इन उपग्रहों पर विश्वास व्यक्त किया है और अपने नेटवर्क इन्हीं पर चला रहे हैं।
ट्रांसपोंडर क्षमता हेतु अनुरोध