अनुप्रयोग
अत्याधुनिक संचार उपग्रहों के अपने बेड़े के माध्यम से एनसिल भारतीय प्रायद्वीपीय क्षेत्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपग्रह संचार आधारित सेवाएँ उपलब्ध कराता है। यह उपग्रह क्षमता अनेक अनुप्रयोगों की आवश्यकताएँ पूरी करती है, जैसे: टेलीविज़न प्रसारण (टीवी), डायरेक्ट टू होम (डीटीएच), डिजिटल सैटेलाइट…
प्रकाशन तिथि: अंतिम अद्यतन: 2 बार देखा गया
अत्याधुनिक संचार उपग्रहों के अपने बेड़े के माध्यम से एनसिल भारतीय प्रायद्वीपीय क्षेत्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपग्रह संचार आधारित सेवाएँ उपलब्ध कराता है। यह उपग्रह क्षमता अनेक अनुप्रयोगों की आवश्यकताएँ पूरी करती है, जैसे: टेलीविज़न प्रसारण (टीवी), डायरेक्ट टू होम (डीटीएच), डिजिटल सैटेलाइट न्यूज़ गैदरिंग, मोबाइल सैटेलाइट सेवाएँ (एमएसएस), वेरी स्मॉल अपर्चर टर्मिनल (वीसैट), इन-फ्लाइट एवं समुद्री संचार (आईएफएमसी)।
सी बैंड उपग्रह अपने विस्तृत क्षेत्रीय फुटप्रिंट के कारण टीवी अपलिंक/टेलीपोर्ट अनुप्रयोगों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त हैं। एक्सटेंडेड सी बैंड क्षमता का उपयोग मुख्यतः सरकारी उपयोगकर्ताओं के सीयूजी वीसैट नेटवर्क के लिए किया जाता है। केयू बैंड क्षमता का कवरेज संपूर्ण भारत में है और यह डीटीएच, डीएसएनजी, वीसैट और आईएफएमसी जैसे अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।
एनसिल उपयोगकर्ता की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए विद्यमान उपग्रह क्षमता का उपयोग करते हुए नवीन अनुप्रयोग विकसित करने में सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों के उपयोगकर्ताओं के साथ सहयोग भी करता है।
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच)
भारत डीटीएच सेवाओं के लिए सबसे प्रतिस्पर्धी और सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है। इनसैट/जीसैट बेड़े की अंतरिक्ष खंड क्षमता ने डीटीएच सेवा प्रदाताओं को भारतीय बाज़ार में सेवा देने में सक्षम बनाया है, जिसका सक्रिय ग्राहक आधार वर्तमान में 7 करोड़ से अधिक है।
डिजिटल सैटेलाइट न्यूज़ गैदरिंग (डीएसएनजी) सेवाएँ
एनसिल समाचार चैनलों को घटनास्थल से सीधा प्रसारण करने और देश के लगभग 18.5 करोड़ घरों के टीवी सेट तक पहुँचने में सक्षम बनाता है। आउटडोर प्रसारण सेवाएँ सी और केयू बैंड में प्रचालित हैं।
वीसैट सेवाएँ
वीसैट सेवाएँ बैंकों, एटीएम, तेल एवं गैस, वित्तीय संस्थानों, दूरसंचार कंपनियों, उद्यमों को कनेक्टिविटी समाधान प्रदान करके तथा उन दूरस्थ स्थानों को जोड़कर, जहाँ स्थलीय नेटवर्क की पहुँच कठिन है, देश के दूरसंचार अवसंरचना को सुदृढ़ करने में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
निजी टीवी अपलिंकिंग / वाणिज्यिक टेलीपोर्ट प्रचालन
इसरो अपनी वाणिज्यिक शाखा के माध्यम से कुछ निजी टीवी चैनलों को देश भर में स्थापित उनके अपने टेलीपोर्ट और भू-केंद्रों का उपयोग करते हुए इनसैट/जीसैट बेड़े पर अपनी सामग्री अपलिंक करने में सक्षम बनाता है। एनसिल ने वाणिज्यिक टेलीपोर्ट ऑपरेटरों को भी सक्षम बनाया है, जो अंतरिक्ष खंड क्षमता के साथ-साथ फाइबर ऑप्टिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं और इस प्रकार चैनलों को भारत में कहीं भी स्थित अपने स्टूडियो से सामग्री 'प्ले-आउट' करने के लिए संपूर्ण समाधान प्रदान करते हैं।