मिशन सहायता सेवाएँ
लगभग 100 उपग्रह मिशनों और 50 प्रक्षेपणों को पूरा करने के इसरो के अनुभव के साथ, एनसिल अपनी वाणिज्यिक शाखा के रूप में ग्राहक उपग्रहों के लिए मिशन प्रचालन और संबंधित सहायता सेवाएँ प्रदान करता है।
प्रकाशन तिथि: अंतिम अद्यतन: 2 बार देखा गया

लगभग 100 उपग्रह मिशनों और 50 प्रक्षेपणों को पूरा करने के इसरो के अनुभव के साथ, एनसिल अपनी वाणिज्यिक शाखा के रूप में ग्राहक उपग्रहों के लिए मिशन प्रचालन और संबंधित सहायता सेवाएँ प्रदान करता है।
ये सेवाएँ निम्न भू-कक्षा और भूस्थैतिक उपग्रह मिशनों, दोनों के लिए निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं और नेटवर्कों के माध्यम से प्रदान की जाती हैं। इन सुविधाओं को उपग्रह प्रचालन और प्रबंधन में सुदृढ़ तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभव का समर्थन प्राप्त है। उपग्रह भू-स्टेशन विभिन्न आवृत्ति बैंडों (S, C, Ku, Ka, UHF और VHF) में प्रचालन का समर्थन करते हैं और महत्वपूर्ण मिशन कार्यों के लिए चौबीसों घंटे निर्बाध सेवाएँ प्रदान करने के विन्यास से युक्त हैं।
S बैंड C बैंड UHF बैंड Ka बैंड Ku बैंड VHF बैंड
प्रदान की जाने वाली सेवाएँ
एनसिल मिशन सहायता सेवाओं में अंतरण कक्षा सहायता सेवाओं से लेकर कक्षीय पुनर्स्थापन अभ्यास तक संपूर्ण टर्नकी समाधान प्रदान करता है....
सुविधाएँ
वर्षों के दौरान, इसरो द्वारा एक साथ अनेक उपग्रह मिशनों का समर्थन करने वाली व्यापक, अत्याधुनिक अवसंरचना स्थापित की गई है। इनमें शामिल हैं: मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (एमसीएफ) ....
ट्रैकिंग, टेलीमेट्री और कमांड
ग्राहक अपनी उपग्रह प्रचालन आवश्यकताओं के लिए हमारी विशेषज्ञता का लाभ उठा सकते हैं। इसरो को पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों सहित 75 से अधिक अंतरिक्ष यानों के प्रचालन की विशेषज्ञता प्राप्त है....
अंतरण कक्षा सहायता सेवाएँ
हम समझते हैं कि ग्राहकों को प्रक्षेपण एवं प्रारंभिक कक्षा चरण के दौरान मिशन-महत्वपूर्ण प्रचालनों के लिए एक समर्पित भागीदार की आवश्यकता होती है। ट्रैकिंग, टेलीमेट्री और कमांड की हमारी विशेषज्ञता और अवसंरचना का लाभ उठाएँ....
प्रक्षेपण सहायता
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उपग्रहों को टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड (टीटीसी) सहायता प्रदान करने के लिए भू-स्टेशनों का एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है....
कक्षा में परीक्षण
अनेक वर्षों से इसरो उपग्रहों के लिए किए गए आईओटी अभियानों के सफल रिकॉर्ड, ज्ञान और आंतरिक अवसंरचना के आधार पर, ग्राहक सभी परीक्षणों के लिए एनसिल पर भरोसा कर सकते हैं....
कक्षा में सहायता
हमारे विशेषज्ञ संसाधनों का उपयोग करते हुए आपके अंतरिक्ष यान के लिए निरंतर और दीर्घकालिक सहायता प्रदान की जा सकती है। यह साधारण टेलीमेट्री डेटा ग्रहण से लेकर विश्लेषण तक हो सकती है ....
स्थापना, प्रचालन और रखरखाव
अत्याधुनिक उपग्रह की डिज़ाइन, सिस्टम इंजीनियरिंग, अधिप्राप्ति, संस्थापन, कमीशनिंग, प्रचालन, होस्टिंग और रखरखाव में टर्नकी एंड-टू-एंड समाधान....
विरासत
अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए किए गए विभिन्न कार्यों में शामिल हैं....
प्रशिक्षण
अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के अपने पूर्व व्यापक अनुभव के आधार पर ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम और....