प्रदान की जाने वाली सेवाएँ
भू-तुल्यकालिक उपग्रह मिशनों के लिए अंतरण कक्षा सहायता सेवाएँ (टीओएसएस)। सामान्य सहायता चरण के बाद विस्तारित टीओएसएस सहायता। विद्युत कक्षा उन्नयन मिशनों के लिए टीओएसएस। उपग्रहों और प्रक्षेपण यानों के लिए प्रक्षेपण एवं प्रारंभिक कक्षा चरण (एलईओपी) मिशन प्रचालन। टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एवं कमांड (टीटीसी)…
प्रकाशन तिथि: अंतिम अद्यतन: 2 बार देखा गया
एनसिल निम्नलिखित के लिए संपूर्ण टर्नकी समाधान प्रदान करता है:
- भू-तुल्यकालिक उपग्रह मिशनों के लिए अंतरण कक्षा सहायता सेवाएँ (टीओएसएस)
- सामान्य सहायता चरण के बाद विस्तारित टीओएसएस सहायता
- विद्युत कक्षा उन्नयन मिशनों के लिए टीओएसएस
- उपग्रहों और प्रक्षेपण यानों के लिए प्रक्षेपण एवं प्रारंभिक कक्षा चरण (एलईओपी) मिशन प्रचालन
- टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एवं कमांड (टीटीसी) सहायता
- कक्षा में प्रचालन
- मिशन योजना और विकास
- कक्षा में परीक्षण (आईओटी) सेवाएँ: त्वरित-अवलोकन परीक्षण और पूर्ण पेलोड अभिलक्षणन
- अंतरिक्ष यान स्वास्थ्य निगरानी
- विशेष प्रचालन: पुनर्स्थापन रणनीतियाँ, सह-स्थापन रणनीतियाँ और झुकी कक्षा प्रचालन
- बैकअप टीटीसी सेवाएँ: समर्पित और मांग-आधारित सेवाएँ
- व्यतिकरण विश्लेषण और समाधान
- भू-तुल्यकालिक चाप पर यातायात निगरानी
- उपग्रहों के लिए संचार प्रणाली निगरानी स्टेशन
- अत्याधुनिक उपग्रह भू-स्टेशनों/टीटीसी स्टेशनों की डिज़ाइन, सिस्टम इंजीनियरिंग, अधिप्राप्ति, संस्थापन, कमीशनिंग, प्रचालन, होस्टिंग और रखरखाव में टर्नकी एंड-टू-एंड समाधान
- टीटीसी स्टेशन प्रचालन तथा अंतरिक्ष यान प्रचालन और नियंत्रण पर प्रशिक्षण।