सुविधाएँ
वर्षों के दौरान इसरो ने एक साथ अनेक उपग्रह मिशनों को सहायता देने वाली व्यापक, अत्याधुनिक अवसंरचना स्थापित की है। इनमें बेंगलूरु से लगभग 200 किमी उत्तर-पश्चिम में हासन स्थित मुख्य नियंत्रण सुविधा (MCF) तथा बेंगलूरु स्थित इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एवं कमांड नेटवर्क…
प्रकाशन तिथि: अंतिम अद्यतन: 8 बार देखा गया
वर्षों के दौरान इसरो ने एक साथ अनेक उपग्रह मिशनों को सहायता देने वाली व्यापक, अत्याधुनिक अवसंरचना स्थापित की है। इनमें बेंगलूरु से लगभग 200 किमी उत्तर-पश्चिम में हासन स्थित मुख्य नियंत्रण सुविधा (MCF) तथा बेंगलूरु स्थित इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एवं कमांड नेटवर्क (ISTRAC) शामिल हैं। इन दोनों सुविधाओं के बैकअप देश में अन्यत्र स्थित हैं।
ये केंद्र उपग्रह प्रचालन और प्रबंधन में अत्यधिक कुशल तकनीकी जनशक्ति से सुसज्जित हैं। ये केंद्र विभिन्न मिशनों के लिए वास्तविक समय सहायता प्रदान करने हेतु चौबीसों घंटे कार्य करते हैं।