लघु उपग्रह
भारतीय भू-प्रेक्षण (ईओ) कार्यक्रम एक अनुप्रयोग-आधारित कार्यक्रम है, जो भूमि, जल, महासागर और वायुमंडल के क्षेत्रों में अनुप्रयोगों के लिए अत्यंत आवश्यक स्थानिक सूचना सहायता प्रदान करता है। इन अनुप्रयोगों की प्रभावी रूप से पूर्ति के लिए उपग्रहों को विभिन्न प्रकार के संवेदक ले जाने होते हैं जो…
प्रकाशन तिथि: अंतिम अद्यतन: 2 बार देखा गया
भारतीय भू-प्रेक्षण (ईओ) कार्यक्रम एक अनुप्रयोग-आधारित कार्यक्रम है, जो भूमि, जल, महासागर और वायुमंडल के क्षेत्रों में अनुप्रयोगों के लिए अत्यंत आवश्यक स्थानिक सूचना सहायता प्रदान करता है। इन अनुप्रयोगों की प्रभावी रूप से पूर्ति के लिए उपग्रहों को विद्युत-चुंबकीय स्पेक्ट्रम के प्रकाशिक या सूक्ष्मतरंग बैंड में प्रचालित विभिन्न प्रकार के संवेदक ले जाने होते हैं। इसरो के पास एक सिद्ध, पूर्णतः अतिरेकी, अनुकूलित, मानक मिनी उपग्रह बस (आईएमएस-3) उपलब्ध है, जो विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए आवश्यक नीतभारों को समायोजित कर सकती है। आईएमएस-3 बस (इंडियन मिनी सैटेलाइट-3 बस) को 450 किग्रा श्रेणी की मानक बस के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें लगभग 200 किग्रा की नीतभार क्षमता सम्मिलित है।
आईएमएस-1 या माइक्रोसैट बस की परिकल्पना त्वरित टर्न-अराउंड समय के लिए की गई है, ताकि उपग्रहों की एक श्रृंखला को अल्प सूचना पर प्रक्षेपित एवं प्रचालित किया जा सके। इसकी किसी भी ऑनबोर्ड उप-प्रणाली में अतिरेक नहीं है और सीमित द्रव्यमान एवं आयतन में समायोजित करने के लिए सभी उप-प्रणालियों को लघुकृत किया गया है।