पेलोड पृथक्करण प्रणालियाँ
उपग्रह प्रमोचन में 30 वर्षों से अधिक की विरासत वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पास 4000 किग्रा श्रेणी तक के पेलोड के लिए अंतरिक्ष यान पृथक्करण प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला है। समय के साथ विभिन्न प्रमोचक यानों में अत्यधिक विश्वसनीय अंतरिक्ष तंत्रों के सफल प्रदर्शन ने…
प्रकाशन तिथि: अंतिम अद्यतन: 2 बार देखा गया

उपग्रह प्रमोचन में 30 वर्षों से अधिक की विरासत वाले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पास 4000 किग्रा श्रेणी तक के पेलोड के लिए अंतरिक्ष यान पृथक्करण प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला है। समय के साथ विभिन्न प्रमोचक यानों में अत्यधिक विश्वसनीय अंतरिक्ष तंत्रों के सफल प्रदर्शन ने इसरो को आज विश्व के अग्रणी प्रमोचन सेवा प्रदाताओं में स्थान दिलाया है।
उत्पादों की एक झलक
आईएनएलएस 1यू पृथक्करण प्रणाली
1 किग्रा श्रेणी के नैनो उपग्रहों के लिए गैर-पायरो विमोचन प्रणाली
पेलोड पृथक्करण तंत्र
आईएनएलएस1यू
- 1 किग्रा श्रेणी के नैनो उपग्रहों के लिए गैर-पायरो डिस्पेंसर।
- उपग्रह को एक आयताकार संरचना के भीतर रखा जाता है और झूलते द्वार (स्विंगिंग डोर) से लॉक किया जाता है।
- पृथक्करण आरंभ करने के लिए वायर फ्यूज़िंग तंत्र हेतु अतिरेक तापन तत्व तथा उपग्रह को बाहर निकालने के लिए हेलिकल स्प्रिंग।
- द्वार खुलने की निगरानी के लिए माइक्रो स्विच और उपग्रह के निष्कासन की पुष्टि के लिए रीड स्विच।
- पृथक्करण के बाद उपग्रह के साथ कोई द्रव्यमान संलग्न नहीं रहता
- उपग्रह का आकार: 100 मिमी x 100 मिमी x 113.5 मिमी
- सापेक्ष वेग : 1 मी/से
- टिप-ऑफ दर कम करने के लिए उपग्रह प्रणाली के भीतर निर्देशित रहता है
- परिचालन तापमान एवं निर्वात: 0 c से +600C, < 10-5 torr
-
विद्युत आपूर्ति
धारा : 402 Amp वोल्टता : 2.4 V पृथक्करण समय : 5 सेकंड
उड़ान विरासत: पीएसएलवी सी15 में STUDSAT और पीएसएलवी सी34 में SWAYM को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया
आईएनएलएस 2यू पृथक्करण प्रणाली
2 किग्रा श्रेणी के नैनो उपग्रहों के लिए गैर-पायरो विमोचन प्रणाली
पेलोड पृथक्करण तंत्र
आईएनएलएस 2यू
- 2 किग्रा श्रेणी के नैनो उपग्रहों के लिए गैर-पायरो डिस्पेंसर।
- उपग्रह को एक आयताकार संरचना के भीतर रखा जाता है और झूलते द्वार (स्विंगिंग डोर) से लॉक किया जाता है।
- पृथक्करण आरंभ करने के लिए वायर फ्यूज़िंग तंत्र हेतु अतिरेक तापन तत्व तथा उपग्रह को बाहर निकालने के लिए हेलिकल स्प्रिंग।
- द्वार खुलने की निगरानी के लिए माइक्रो स्विच और उपग्रह के निष्कासन की पुष्टि के लिए रीड स्विच।
- पृथक्करण के बाद उपग्रह के साथ कोई द्रव्यमान संलग्न नहीं रहता
- उपग्रह का आकार: 100 मिमी x 100 मिमी x 227.5 मिमी
- सापेक्ष वेग :1.5-1.9 मी/से
- टिप-ऑफ दर कम करने के लिए उपग्रह प्रणाली के भीतर निर्देशित रहता है।
- परिचालन तापमान एवं निर्वात : 0°c से +65°C, <10-5 torr
-
विद्युत आपूर्ति
धारा : 402 Amp वोल्टता : 2.4 V पृथक्करण समय : 5 सेकंड
उड़ान विरासत: पीएसएलवी सी34 में SATYABHAMASAT को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया
आईएनएलएस 3यू पृथक्करण प्रणाली
3.5 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए गैर-पायरो विमोचन प्रणाली
पेलोड पृथक्करण तंत्र
आईएनएलएस 3यू
- 3 किग्रा श्रेणी के नैनो उपग्रहों के लिए गैर-पायरो डिस्पेंसर।
- उपग्रह को एक आयताकार संरचना के भीतर रखा जाता है और झूलते द्वार (स्विंगिंग डोर) से लॉक किया जाता है।
- पृथक्करण आरंभ करने के लिए वायर फ्यूज़िंग तंत्र हेतु अतिरेक तापन तत्व तथा उपग्रह को बाहर निकालने के लिए हेलिकल स्प्रिंग।
- द्वार खुलने की निगरानी के लिए माइक्रो स्विच और उपग्रह के निष्कासन की पुष्टि के लिए रीड स्विच।
- पृथक्करण के बाद उपग्रह के साथ कोई द्रव्यमान संलग्न नहीं रहता
- उपग्रह का आकार: 100 मिमी x 100 मिमी x 340 मिमी
- सापेक्ष वेग : 1.5 मी/से
- टिप-ऑफ दर कम करने के लिए उपग्रह प्रणाली के भीतर निर्देशित रहता है
- परिचालन तापमान एवं निर्वात : 0°c से +65°C, < 10-5 torr
-
विद्युत आपूर्ति
धारा : 402 Amp वोल्टता : 2.4 V पृथक्करण समय : 5 सेकंड
पीएसएलवी सी43 में एक ग्राहक उपग्रह के प्रमोचन हेतु प्रणाली तैयार
आईडब्ल्यूएल150 पृथक्करण प्रणाली
10 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए सोलेनॉइड विमोचन प्रणाली
पेलोड पृथक्करण तंत्र
आईडब्ल्यूएल 150
- 10 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए इसरो वेज लॉक पृथक्करण प्रणाली।
- सोलेनॉइड आधारित पिन पुलर विमोचन।
- प्रणाली में उपकरण स्तर पर अतिरेकता है।
- पूर्णतः पुनः सेट करने योग्य, कम आघात, गैर-पायरो तकनीक, गैर-उपभोज्य और मलबा-रहित पृथक्करण प्रणाली
- माउंटिंग I/F = 150 मिमी
- प्रणाली द्रव्यमान: 2 किग्रा
- प्रणाली आकार: 224 मिमी x 209 मिमी x 91 मिमी
- सापेक्ष वेग : 1-1.5 मी/से
- टिप-ऑफ दर कम करने के लिए अंतर्निहित मार्गदर्शन सुविधा।
- परिचालन तापमान एवं निर्वात :
-15°c से +70°C, < 10-5torr -
विद्युत आपूर्ति
धारा : धारा: 8-10 Amp वोल्टता : 22-28V पृथक्करण समय : कमांड से <25 मिलीसेकंड
उड़ान विरासत: पीएसएलवी सी35 में PISAT तथा पीएसएलवी सी37 में INS-1A और INS-1B को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया
आईबीएल 230 पृथक्करण प्रणाली
35 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए पायरो थ्रस्टर आधारित प्रणाली।
पेलोड पृथक्करण तंत्र
आईबीएल230
- 35 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए इसरो बॉल लॉक पृथक्करण प्रणाली।
- पायरो थ्रस्टर आधारित विमोचन।
- प्रणाली में उपकरण स्तर पर अतिरेकता है।
- सुसंहत और मलबा-रहित विमोचन प्रणाली।
- माउंटिंग I/F = 230 मिमी
- प्रणाली द्रव्यमान: 2.5 किग्रा
- प्रणाली आकार: 170 मिमी x 280 मिमी x 60 मिमी
- सापेक्ष वेग : 1 मी/से
- टिप-ऑफ दर कम करने के लिए अंतर्निहित मार्गदर्शन सुविधा।
- परिचालन तापमान एवं निर्वात -15°c से +70°C, < 10-5 torr
-
विद्युत आपूर्ति
धारा : 5A समय : 10 मिलीसेकंड
उड़ान विरासत: पीएसएलवी उड़ानों में मून
इम्पैक्ट प्रोब (एमआईपी), ALSAT-1B, PROITERES, SRMSAT, VESSELSAT-1 आदि जैसे लघु उपग्रहों को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
आईबीएल298 पृथक्करण प्रणाली
150 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए पायरो थ्रस्टर आधारित प्रणाली
पेलोड पृथक्करण तंत्र
आईबीएल 298
- 150 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए इसरो बॉल लॉक पृथक्करण प्रणाली।
- पायरो थ्रस्टर आधारित विमोचन।
- प्रणाली में उपकरण स्तर पर अतिरेकता है।
- सुसंहत और मलबा-रहित विमोचन प्रणाली।
- माउंटिंग I/F = 298 मिमी
- प्रणाली द्रव्यमान: 4.5 किग्रा
- प्रणाली आकार: 258 मिमी x 351 मिमी x 91 मिमी
- सापेक्ष वेग : 1-1.2 मी/से
- टिप-ऑफ दर कम करने के लिए अंतर्निहित मार्गदर्शन सुविधा।
- परिचालन तापमान एवं निर्वात :
-15°c से +70°C, < 10-5 torr -
विद्युत आपूर्ति
धारा : 5A समय : 10 मिलीसेकंड
उड़ान विरासत: यूएसए, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, इंडोनेशिया, सिंगापुर, अल्जीरिया और अन्य देशों के 60 से अधिक लघु उपग्रहों को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।
937आईएफ पृथक्करण प्रणाली
2300 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए क्लैंप बैंड आधारित प्रणाली
पेलोड पृथक्करण तंत्र
937आईएफ क्लैंप बैंड
- 937 मिमी व्यास इंटरफेस वाली इसरो क्लैंप बैंड प्रणाली, 2300 किग्रा तक के उपग्रहों के लिए उपयुक्त।
- अतिरेक बोल्ट कटरों द्वारा विमोचन।
- विभिन्न उपग्रहों के जड़त्वीय गुणों के अनुरूप प्रणाली के पूर्व-भार (प्रीलोड) में परिवर्तन किया जा सकता है।
- संधि श्रेणी : उत्तम
- विभिन्न सापेक्ष वेग आवश्यकताओं के अनुरूप स्प्रिंग थ्रस्टरों के लिए अंतर्निहित ट्यूनिंग सुविधाएँ।
- परिचालन तापमान एवं निर्वात : -15°c से +60°C, <10-5torr
-
विद्युत आपूर्ति
धारा : 5A समय : 10 मिलीसेकंड
उड़ान विरासत: 40 पीएसएलवी मिशनों और 08 जीएसएलवी मिशनों में सफलतापूर्वक प्रयुक्त।
1194आईएफ पृथक्करण प्रणाली
4000 किग्रा श्रेणी के उपग्रहों के लिए क्लैंप बैंड आधारित प्रणाली
पेलोड पृथक्करण तंत्र
1194आईएफ क्लैंप बैंड
- 1194 मिमी व्यास इंटरफेस वाली इसरो क्लैंप बैंड प्रणाली, 4000 किग्रा तक के उपग्रहों के लिए उपयुक्त।
- अतिरेक बोल्ट कटर प्रवर्तन द्वारा विमोचन।
- विभिन्न उपग्रहों के जड़त्वीय गुणों के अनुरूप प्रणाली के पूर्व-भार (प्रीलोड) में परिवर्तन किया जा सकता है।
- पृथक्करण आघात को कम करने के लिए तनाव विमोचन युक्ति का उपयोग।
- संधि श्रेणी : उत्तम
- विभिन्न सापेक्ष वेग आवश्यकताओं के अनुरूप स्प्रिंग थ्रस्टरों के लिए अंतर्निहित ट्यूनिंग सुविधाएँ।
- परिचालन तापमान एवं निर्वात : -15°c से +60°C, <10-5torr
-
विद्युत आपूर्ति
धारा : 5A समय : 10 मिलीसेकंड
उड़ान विरासत: क्रू मॉड्यूल के पृथक्करण हेतु जीएसएलवी एमके-III एक्स मिशन में सफलतापूर्वक प्रयुक्त।