
- प्रकाशन तिथि
- श्रेणी
- समाचार
- अंतिम अद्यतन तिथि
पहली एनसिल-उद्योग संवाद बैठक 17 जून 2019 को इसरो मुख्यालय में आयोजित की गई। इस संवाद बैठक में 50 उद्योगों ने भाग लिया। बैठक का मूल उद्देश्य उद्योगों के माध्यम से पीएसएलवी के उत्पादन और एसएसएलवी के विनिर्माण के लिए रूपरेखा तैयार करना तथा बाधाओं और कमियों को समझना था। बैठक का उद्घाटन डॉ. के. सिवन, अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग ने किया। बैठक में दो सत्र हुए; प्रक्षेपण यान उत्पादन सत्र की अध्यक्षता डॉ. बी.एन. सुरेश, मानद सलाहकार, इसरो ने की और लघु उपग्रह उत्पादन सत्र की अध्यक्षता डॉ. पी.एस. गोयल, मानद सलाहकार, इसरो ने की।
संबंधित दस्तावेज़
कोई दस्तावेज़ संलग्न नहीं है।