भारत सरकारGovernment of India

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड

गिफ्ट सिटी, गांधीनगर, गुजरात में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने 12 फरवरी 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी के गिफ्ट हाउस में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन इसरो, गिफ्ट सिटी और एनसिल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

Inauguration of new NSIL office at GIFT City, Gandhinagar, Gujarat
प्रकाशन तिथि
श्रेणी
समाचार
अंतिम अद्यतन तिथि

गिफ्ट सिटी, गांधीनगर, गुजरात में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन गिफ्ट सिटी, गांधीनगर, गुजरात में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन

न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने 12 फरवरी 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी के गिफ्ट हाउस में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन इसरो, गिफ्ट सिटी और एनसिल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम का आरंभ श्री एम. मोहन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनसिल तथा निदेशक, द्रव नोदन प्रणाली केंद्र (LPSC)/इसरो द्वारा श्री नीलेश एम. देसाई, निदेशक, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र, इसरो की उपस्थिति में गुजरात कार्यालय के औपचारिक उद्घाटन के साथ हुआ। समारोह में श्री प्रवीण त्रिवेदी, कार्यकारी निदेशक, IFSCA; श्री अविचल खेड़ा, मुख्य व्यवसाय प्रचालन अधिकारी, गिफ्ट सिटी तथा अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

गिफ्ट सिटी, गांधीनगर, गुजरात में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन गिफ्ट सिटी, गांधीनगर, गुजरात में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन

एनसिल को प्रक्षेपण सेवाओं, उपग्रह सेवाओं और भू-खंड के क्षेत्र में इसरो द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों के वाणिज्यीकरण तथा भारतीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने का दायित्व सौंपा गया है। एनसिल का गुजरात कार्यालय प्रक्षेपण एवं उपग्रह सेवाओं तथा मिशन सहायता गतिविधियों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ सहयोग को सुगम बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा।

इस शुभ अवसर पर एनसिल ने नए कार्यालय परिसर से मेसर्स गैलेक्सआई (GalaxEye) के साथ उनके उपग्रह डेटा और मूल्य-वर्धित समाधानों के पुनर्विक्रय हेतु अपना पहला वाणिज्यिक समझौता भी हस्ताक्षरित किया।

गिफ्ट सिटी, गांधीनगर, गुजरात में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन गिफ्ट सिटी, गांधीनगर, गुजरात में एनसिल के नए कार्यालय का उद्घाटन

संबंधित दस्तावेज़

कोई दस्तावेज़ संलग्न नहीं है।

डेमो

यह एक प्रदर्शन है

निविदा मूल्यांकन के लिए बनाया गया प्रस्तावित एनसिल वेबसाइट और सामग्री प्रबंधन प्रणाली का कार्यशील पूर्वावलोकन। सामग्री केवल प्रदर्शन हेतु वर्तमान nsilindia.co.in से ली गई है। डेटा समय-समय पर रीसेट होता है।

इनमें से किसी भी खाते से सीएमएस में साइन इन करें

भूमिकाउपयोगकर्ता नामपासवर्ड
AdministratoradminNsil@Demo2026
Content creatorcreatorNsil@Demo2026
Content approverapproverNsil@Demo2026
ViewerviewerNsil@Demo2026