प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
इसरो का भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS) 50 वर्ष पुराना संस्थान है और दक्षिण-पूर्व एशिया में प्रशिक्षण, शिक्षा तथा अनुसंधान के माध्यम से भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और उसके अनुप्रयोगों में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण का एक प्रमुख केंद्र है। प्रशिक्षण, शिक्षा और क्षमता निर्माण कार्यक्रम…
प्रकाशन तिथि: अंतिम अद्यतन: 2 बार देखा गया
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
- इसरो का भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS) 50 वर्ष पुराना संस्थान है और दक्षिण-पूर्व एशिया में प्रशिक्षण, शिक्षा तथा अनुसंधान के माध्यम से भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और उसके अनुप्रयोगों में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण का एक प्रमुख केंद्र है।
- प्रशिक्षण, शिक्षा और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आवश्यकताओं के आधार पर विविध विषयगत क्षेत्रों में निर्णयकर्ताओं तथा विभिन्न स्तरों के कार्यरत पेशेवरों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं।
- एनसिल IIRS के माध्यम से निम्नलिखित पाठ्यक्रम उपलब्ध करा सकता है
- निर्णयकर्ताओं/वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए 5 दिवसीय पाठ्यक्रम।
- सुदूर संवेदन और GIS पर 2 से 4 सप्ताह का प्रौद्योगिकी-उन्मुख अवलोकन पाठ्यक्रम
- कृषि, मृदा एवं भूमि-उपयोग नियोजन, वानिकी एवं पर्यावरण, भू-विज्ञान, जल संसाधन, शहरी एवं क्षेत्रीय नियोजन, तटीय एवं महासागर अध्ययन, आपदा जोखिम प्रबंधन/न्यूनीकरण में 2 से 4 सप्ताह के विषयगत अनुप्रयोग पाठ्यक्रम (सुदूर संवेदन एवं GIS के अनुप्रयोग)
- उन्नत प्रतिबिंब प्रसंस्करण, फोटोग्रामेट्री, उन्नत GIS, माइक्रोवेव सुदूर संवेदन एवं अनुप्रयोग तथा हाइपरस्पेक्ट्रल सुदूर संवेदन एवं अनुप्रयोग पर 2 से 3 सप्ताह के उन्नत प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम
- उपयोगकर्ता की आवश्यकता के आधार पर कोई भी अनुकूलित पाठ्यक्रम।