
- से
- तक
- स्थान
- गिफ्ट सिटी, गांधीनगर, गुजरात
न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने 12 फरवरी 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी के गिफ्ट हाउस में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का उद्घाटन इसरो, गिफ्ट सिटी और एनसिल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम का आरंभ एनसिल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा द्रव नोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी)/इसरो के निदेशक श्री एम. मोहन द्वारा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र, इसरो के निदेशक श्री नीलेश एम. देसाई की उपस्थिति में गुजरात कार्यालय के औपचारिक उद्घाटन से हुआ। समारोह में आईएफएससीए के कार्यकारी निदेशक श्री प्रवीण त्रिवेदी; गिफ्ट सिटी के मुख्य व्यवसाय प्रचालन अधिकारी श्री अविचल खेड़ा तथा अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
एनसिल को प्रक्षेपण सेवाओं, उपग्रह सेवाओं और भू-खंड के क्षेत्र में इसरो द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों के वाणिज्यीकरण तथा भारतीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने का अधिदेश प्राप्त है। एनसिल का गुजरात कार्यालय प्रक्षेपण एवं उपग्रह सेवाओं तथा मिशन सहायता गतिविधियों के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के साथ सहयोग को सुगम बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा।
इस शुभ अवसर पर एनसिल ने नए कार्यालय परिसर से अपना पहला वाणिज्यिक समझौता भी मेसर्स गैलेक्सआई के साथ उनके उपग्रह डेटा एवं मूल्य-वर्धित समाधानों के पुनर्विक्रय हेतु हस्ताक्षरित किया।
संबंधित दस्तावेज़
कोई दस्तावेज़ संलग्न नहीं है।